Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आईआईटी खड़गपुर के छात्र के गले में गोली फंसने से मौत, जांच के लिए बना फैक्ट-फाइंडिंग पैनल

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रदीप ने रात के खाने के बाद अपने छात्रावास में एक दवा निगलने की कोशिश की, लेकिन गोली गले में अटक गई जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

22 Jul 2025

आईआईटी खड़गपुर के छात्र के गले में  गोली फंसने से मौत, जांच के लिए बना फैक्ट-फाइंडिंग पैनल

खड़गपुर । आईआईटी खड़गपुर से फिर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खड़गपुर के द्वितीय वर्ष के एक छात्र की सोमवार रात गोली गले में फंस जाने से दम घुटने के कारण मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी चंद्रदीप पवार के रूप में हुई है, जो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रदीप ने रात के खाने के बाद अपने छात्रावास में एक दवा निगलने की कोशिश की, लेकिन गोली गले में अटक गई जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसके दोस्तों और रूममेट्स ने तुरंत उसे बीसी रॉय टेक्नोलॉजी अस्पताल पहुंचाया, जहां तुरंत सीपीआर शुरू किया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि चंद्रदीप को 21 जुलाई की रात 10:20 बजे आपातकालीन कक्ष में लाया गया। लाने वाले दोस्तों ने बताया कि गोली निगलते ही उसे अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई और अस्पताल लाते समय वह बेहोश हो गया था। अस्पताल पहुंचने पर उसकी नब्ज नहीं चल रही थी, ब्लड प्रेशर रिकॉर्ड नहीं हो रहा था और शरीर का रंग नीला पड़ चुका था।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और तीन वरिष्ठ चिकित्सकों ने तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिए थे, दवाएं दी गई और उसे इंटुबेट किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान उसकी सांस नली से गोली का एक टुकड़ा निकाला गया, लेकिन उसके दिल की धड़कन दोबारा शुरू नहीं हो सकी। ईसीजी रिपोर्ट में हार्ट की पूरी तरह से निष्क्रियता पाई गई और रात 11:05 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।

संस्थान ने इस घटना की जांच के लिए दस सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईआईटी खड़गपुर के छात्र के गले में गोली फंसने से मौत, जांच
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रदीप ने रात के खाने के बाद अपने छात्रावास में एक दवा निगलने की कोशिश की, लेकिन गोली गले में अटक गई जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News